फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर को साथियों ने छत से फेंका, दूसरे पक्ष ने भी लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। चिकित्सा विश्वविद्यालय में मेडिसिन विभाग में कार्यरत जूनियर डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर व उनके तीन साथियों पर छत से फेंकने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने भाई ने चारों के खिलाफ धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष ने कुलपति को प्रार्थनापत्र देकर नशे में छत से कूदने की बात कही है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के किशनी निवासी डॉ. अजय भदौरिया पुत्र डॉ राजीव सिंह भदौरिया सैफई थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि छोटे भाई डॉ विजय भदौरिया की 20 दिन पहले सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के मेडिसिन विभाग ने जूनियर रेजिडेंट के पद पर तैनाती हुई थी। पहले वह घर से अप डाउन कर रहे थे। पांच दिन पहले विवि परिसर में हास्टल मिला गया था। हास्टल में वह चाचा के बेटे आशु भदौरिया के साथ रह रहे थे।
तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार रात करीब डेढ़ बजे 2016 बैच के सीनियर इंटर्न कुलदीप वर्मा अपनेतीन अन्य साथियों के साथ उनके कमरे में आए और मारपीट की। विरोध पर डॉ विजय को छत से फेंक दिया। इसमें उनके दोनो पैर टूट गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने कुलपति डॉ प्रभात कुमार सिंह को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि डॉ. विजय शराब के नशे में छत से कूद गए थे। दूसरे पक्ष ने डाक्टर पर और भी अन्य आरोप लगाए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अजय की तहरीर पर कुलदीप और उनके तीन अज्ञात साथियों पर धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें