इटावा। नेशनल बीच कुश्ती प्रतियोगिता (एनबीडब्ल्यूएल) का आयोजन 28 से 30 अगस्त के बीच रिसॉर्ट कांप्लेक्स ईस्ट कोस्ट रोड, मामल्लपुरम, तमिलनाडु में होगा। प्रतियोगिता में खेल प्रशिक्षक रामाशीष यादव यूपी कुश्ती टीम के कोच होंगे। रामाशीष जिला पंचायत इंटर कालेज हैंवरा में खेल प्रशिक्षक हैं।
प्रतियोगिता के लिए यूपी कुश्ती टीम का चयन कासगंज के कछला गंगा घाट पर 18 से 19 अगस्त के बीच हुआ। जिसमें पुरुष वर्ग में 70 किलो उदयवीर (गाजीपुर) 80 किलो शिवम (बागपत), 90 किलो आकाश (गौतमबद्धनगर) व 90 किलो भूपेंद्र (गाजियाबाद) का चयन हुआ है। इस क्रम में महिला वर्ग में 50 किलो निशा (मेरठ), 60 किलो रेशू (बागपत), 70 किलो साक्षी (मेरठ), 70 किलो प्रियंका (गोंडा) प्रतियोगिता में भाग लेनी जाएंगी।
रामाशीष यादव के यूपी टीम के कोच बनने पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक इटावा राजू राणा, जिला कुश्ती संघ की अध्यक्ष मंजू भदौरिया, क्रीड़ा प्रभारी रविंद्र सिंह यादव, सचिव अवनीश कुमार ने बधाई दी है।