फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः बकरीद के लिए कराई मस्जिदों की साफ-सफाई

विज्ञापन
ईदगाह पर सफाई कार्य का निरीक्षण करते ईओ विनय मणि त्रिपाठी और फुरकान अहमद। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। बकरीद के पर्व को लेकर नगर पालिका परिषद ने ईदगाह व मस्जिदों में सफाई कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी विनयमणि त्रिपाठी ने ईदगाह में चल रही सफाई का जायजा लिया। सभी मस्जिदों में शनिवार तक सफाई का कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है। 10 जुलाई को सुबह बकरीद की नमाज होगी।
विज्ञापन

परिषद के चेयरमैन के प्रतिनिधि फुरकान अहमद ने कहा ईदगाह में नमाज परिसर के अंदर होगी। प्रशासन द्वारा चिह्नित स्थानों पर ही कुर्बानी होगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कुर्बानी से किसी पड़ोसी को भी तकलीफ न हो। कुर्बानी का कचरा फेकें नहीं। नगर पालिका कर्मी कचरा उठाकर ले जाएंगे। बकरीद पर सफाई और पेयजल की बेहतर व्यवस्था रहेगी। निरीक्षण के दौरान ईदगाह कमेटी के कोषाध्यक्ष अब्दुल हन्नान मंसूरी चांद, सफाई नायक मुस्ते हसन मौजूद रहे। वहीं, जलकल अभियंता मुंशीलाल ने बताया कि बकरीद पर शहर की पेयजल व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। रात्रिकालीन ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। नगर पालिका क्षेत्र की सभी 29 पानी की टंकियों को भरने के लिए सभी 74 पंप चालूूूूूूू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें