फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः पत्नी को बचाने में गई पति की जान

विज्ञापन
अवनीश कुमार, फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बसरेहर। लोहिया गांव में करंट की चपेट में आई पत्नी को बचाने में पति की जान चली गई। पत्नी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना चौबिया क्षेत्र के लोहिया गांव निवासी अवनीश कुमार सविता मजदूरी कर अपना परिवार पालता था। शुक्रवार सुबह वह बाथरूम में नहा रहा था। इस दौरान पत्नी प्रियंका खुले में लोहे के तार पर कपड़े डालने गई। इस बीच तार में करंट उतरने से प्रियंका चपेट में आ गई। चीख सुनकर दौड़े पति ने पत्नी को बचानेे का प्रयास किया और वह खुद करंट की चपेट में आकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों और परिजनों ने तार काट कर बिजली बंद करके दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टर ने अवनीश कुमार सविता (28) को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रियंका, तीन बच्चे सोनू, मोनू और अश्वनी को छोड़ गया है। प्रियंका छह माह की गर्भवती है। मृतक की मां अपने छोट बेटे दीपू के साथ औरेया में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें