फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः भरथना-चकरनगर मार्ग को चौड़ा करने के लिए सर्वे

विज्ञापन
वाहनों की गिनती के लिए लगी टीम। - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। भरथना से चकरनगर को जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर वाहनों की गिनती कर सर्वे शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की गिनती करके अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगा। इसी आधार पर चौड़ीकरण के लिए धनराशि का आवंटन होगा।
विज्ञापन

भरथना से वाया बकेवर, लखना होकर चकरनगर सिंडोस को जाने वाले मार्ग पर सिक्सलेन हाईवे भरथना ओवर ब्रिज के नीचे एक टीम तैनात की गई है। यह टीम 24 घंटे वीडियोग्राफी के साथ इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की गिनती कर रही है। इस मार्ग पर वाहनों की संख्या काफी अधिक है। मार्ग काफी संकरा होने के कारण आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
सुपरवाइजर नरेश चंद्र और मेट वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मार्ग से गुजरने वाले वाहनों का आंकड़ा तैयार किया जा रहा है। वाहनों की संख्या ज्यादा होने पर दोनों तरफ से एक-एक मीटर चौड़ीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके गौतम ने बताया कि मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की गणना करने के बाद चौड़ीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें