(संशोधित) कचहरी रोड पर कोचिंग छूटने के बाद लगा जाम। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। शहर में कचहरी रोड स्थित मंदिर के समीप सड़क के दोनों ओर तथा चौगुर्जी मोहल्ला में कोचिंग शुरू होने और छूटने पर सुबह सात से 10 बजे तक और शाम को चार से आठ बजे तक जाम लगता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। लोग जाम में फंसे रहते हैं।
फुटपाथ के दोनों ओर लगे ठेलों व जमीन पर लगे फड़ों की वजह से जाम और अव्यवस्था की स्थिति रहती है। भीड़ का फायदा उठाकर मनचले और अराजक तत्व महिलाओं और छात्राओं पर कमेंट करते हैं। छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर भी रोज तनाव की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय पुलिस से कई बार शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
अधिवक्ता जन सरोकार परिषद ने अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में एसएसपी को संबोधित ज्ञापन एसपी सिटी को दिया गया। उन्होंने कोचिंग शुरू होने और छूटने के समय जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। कहा कि सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए जाए। कोचिंग संचालकों की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। कोचिंग का समय इस तरह से निर्धारित करें कि दो बैंचों के बीच आधा घंटे का अंतर रहे।
ज्ञापन देने वालों में डा. राजीव कुमार त्रिपाठी, अक्षय कुमार भदौरिया, गोविंद चतुर्वेदी, विवेक द्विवेदी, आलोक त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, नरेंद्र कुमार पाल, प्रशांत दुब शामिल रहे।