फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः घंटों डॉक्टरों का इंतजार करते रहे मरीज

विज्ञापन
कक्ष संख्या 51 के बाहर डॉक्टर के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को घंटों डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ता है। शुक्रवार को ओपीडी में दिखाने पहुंचे मरीज डॉक्टरों के समय से न पहुंचने के कारण परेशान रहे। थक-हारकर कुछ मरीज बिना डॉक्टर को दिखाए वापस चले गए। ओपीडी में 964 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

11:15 बजे फिजीशियन डॉ. गौरव के कक्ष के सामने पड़ी बैंच पर बैठे मुरैना के बॉबी सिंह ने बताया कि उनके पेट में दिक्कत है। सुबह आठ बजे दिखाने के लिए अस्पताल में आ गए थे। पर्चा बनवाने के बाद 51 नंबर कक्ष में डॉ. गौरव को दिखाने के लिए कहा गया। तीन घंटे से डॉ. साहब का इंतजार कर रहे हैं। वह अभी तक नहीं आए हैं।
भरथना के गांव नग्ला मूड़ा से आईं किताब श्री ने बताया कि सुबह आठ बजे ही घर से निकल लिए थे, ताकि डॉ. साहब को दिखाकर समय से ही घर लौट जाएं। नौ बजे से बैठे हैं। अभी तक डॉक्टर साहब नहीं आए हैं। फार्मासिस्ट बता रहे हैं कि डॉक्टर साहब कब तक आएंगे, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के समय पर न आने की जानकारी की जाएगी। समय पर डॉक्टरों का न बैठना लापरवाही है। सभी को सख्ती से समय पर बैठने के लिए चेतावनी दी जाएगी।
-डॉ. एमएम आर्या, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें