फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर खराब हुई बस, लगा जाम

विज्ञापन
ईदगाह चौराहे पर रोडवेज बस को धक्का लगाकर किनारे करते राहगीर और ट्रैफिक पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। ईदगाह चौराहे के समीप खराब होने से रोडवेज बस बीच सड़क पर खड़ी हो गई। इससे जाम लग गया। जाम में एडीएम की गाड़ी भी फंस गई। राहगीरों व ट्रैफिक पुलिस की मदद से धक्का लगाकर बस को बीच सड़क से हटाकर किनारे खड़ा कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर 11 बजे कानपुर जा रही आगरा फोर्ट डिपो की बस शहर के ईदगाह चौराहे के समीप खराब होने से बस बीच सड़क पर ही खड़ी हो गई। इससे वहां जाम लग गया। इस बीच एडीएम जयप्रकाश की गाड़ी जाम में फंस गई। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस व राहगीरों ने बस में धक्का लगाकर किनारे खड़ा कराया। चालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि बस की साफ्ट निकल गई थी। बस में 35 सवारियां थीं। इन्हें दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया है। आरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि बस चालक के ने वर्कशाप में सूचना दी गई थी। इसके बाद तत्काल बस को ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें