फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सुंदरपुर रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार देर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के मुगलपुर निवासी 30 वर्षीय गोविंद नरायन होटल में काम करने के लिए इटावा आया था। देर रात वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी सुंदरपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में उसे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई मनोज ने बताया कि गोविंद की एक साल पहले बकेवर के सरैया निवासी रश्मी से हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह शास्त्री चौराहे के पास मिठाई की दुकान पर काम करता था। सुंदरपुर मोड़ के पास किराये पर कमरा लेकर रह रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें