फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-केवाईसी न कराने पर भी मिली सम्मान निधि

विज्ञापन
कृषि भवन में कार्यक्रम का प्रसारण देखते कृषि विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत ईकेवाईसी न कराने वाले किसानों के खातों में भी 11वीं किस्त भेज दी गई है। उनसे जल्द ही ईकेवाईसी कराए जाने के लिए कहा गया है। कृषि भवन में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन

जिले में किसान सम्मान निधि योजना से दो लाख 44 हजार 382 किसानों को लाभ मिलता है। इनकी ईकेवाईसी कराने का काम चल रहा है। कहा गया था कि केवाईसी न कराने पर खातों में सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं जाएगी। सम्मान निधि भेजे जाने से पहले तक 97 हजार 796 किसानों ने केवाईसी नहीं कराई थी। मंगलवार को इन सभी के खातों में भी किस्त भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें