सैफई। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को प्रदेश सरकार के बजट में डेढ़ करोड़ रुपये मिले हैं। यह धनराशि मांग तीन करोड़ से आधी है। इस राशि से कॉलेज की बाउंड्रीवॉल बनी है।
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज की दो किलो मीटर बाउंड्रीवॉल नहीं बनी है। निर्माण निगम ने वर्ष 2020 में शासन को तीन करोड़ 30 लाख 99 हजार का प्रस्ताव भेजा था। इस पर प्रदेश सरकार के बजट में दो साल बाद डेढ़ करोड़ ही स्वीकृत किए गए। इसमें बाउंड्रीवाल बनना मुश्किल है। इसकी लागत बढ़ गई है। निर्माण निगम पीएम पंकज शर्मा ने बताया कि शासन से 12 अक्टूबर 2020 को 3 करोड़ 30 लाख 99 हजार रुपये का बजट मांगा गया था। इस बजट में कितनी राशि मिली है, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि दो सालों में इसकी लागत जरूर बढ़ गई है।
जिले में निजी नलकूप के सात हजार उपभोक्ता किसान हैं। सरकार की ओर से एक जनवरी से इन सभी उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 50 प्रतिशत की छूट के लिए बजट दिया गया है। एक्सईएन का कहना है कि सभी को इसका लाभ जनवरी से दिया जा रहा है। अब जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है।
सड़कों के गड्ढे भरने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 1.41 करोड़ रुपये बजट मांगा था। काफी समय से बजट की वजह से जिले में पैचवर्क के काम रुके हुए थे। अब बजट में लोक निर्माण विभाग को भारी भकम धनराशि मिलने से अब जल्द ही सड़कों के गड्ढ़े भरने की उम्मीद जगी है।