फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने बदन झुलसाया

विज्ञापन
धूप से बचाने को बच्चे को दुपट्टे से ढंककर ले जाती महिला। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। भीषण गर्मी ने इस साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहा। यह इस साल का अभी तक का सर्वाधिक है। पिछले साल की अपेक्षा 10 डिग्री तक अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोग बेहाल हैं। तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। धूप में निकलने पर बदन झुलसने लगा।
विज्ञापन

पिछले साल 14 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया था। इसमें अब 10 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। शनिवार सुबह 10 बजे से गर्म हवाएं चेहरे को झुलसाने लगीं। 10 बजे अधिकतम तापमान 39 डिग्री, 11 बजे 41 डिग्री, 12 बजे 42 डिग्री, साढ़े 12 बजे के बाद 43 डिग्री और डेढ़ बजे 44 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से ज्यादातर सरकारी कार्यालय व बैंक बंद रहने और तेज धूप से सड़कों पर सन्नाटा रहा। बहुत जरूरी होने पर ही लोग गर्मी और धूप से बचते हुए आते-जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें