फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रेक्षक ने देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
जसवंत नगर के पोलिंग बूथों पर निरीक्षण करते पुलिस प्रेक्षक के.चंद्रशेखर राव। - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ज़सवंत नगर। चुनाव आयोग के पुलिस प्रेक्षक के. रामचंद्र राव ने शुक्रवार को जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के कई संवेदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। यहां सुरक्षा व सुविधा दोनों चीजें देखी गईं।
विज्ञापन

पुलिस प्रेक्षक सबसे पहले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पहुंचे। उन्होंने बूथ के बाहर और अंदर की व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद वह हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज गए। दोनों ही स्थानों पर वह व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर सिंह से भी कुछ जानकारी ली। जसवंत नगर के बाद वह बलरई थाना क्षेत्र के जुगोरा स्थित प्राथमिक विद्यालय और अंत में निजामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पोलिंग बूथ पर पहुंचे। यहां भी सब ठीक ही मिला। उपनिरीक्षक सनत कुमार से उन्होंने बूथ के संबंध में कुछ जानकारी ली। उनके साथ उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह व पुलिस दल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें