फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर, छह महिलाओं समेत 14 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शुक्रवार को एक डॉक्टर और छह महिलाओं समेत 14 संक्रमित मिले। ठीक होने पर 35 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन

फरवरी में लगातार चार दिन से जिले में नए मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की अपेक्षा दो गुने से ज्यादा संक्रमित डिस्चार्ज हुए हैं। इस माह चार दिनों में 97 कोरोना संक्रमित मिले। 228 मरीज डिस्चार्ज हुए। शुक्रवार को जिले में 14 कोरोना संक्रमित मिले। इस प्रकार कुल संक्रमितों की संख्या 1990 हो गई है। अब तक कुल 1787 संक्रमित डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस समय 11 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। दो मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। सक्रिय केसों की संख्या 201 है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने बताया सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में चार, स्टेट बैंक जसवंतनगर में दो व ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्र्स स्टेडियम, कांशीराम कालोनी, बहेड़ा महेवा, खितौरा उरेंग, बरालोकपुर बसरेहर में एक-एक संक्रमित मिले। तीन संक्रमित दूसरे जनपदों के हैं। इनमें 12 लोगों ने दो फरवरी को आरटीपीसीआर व दो ने तीन फरवरी को एंटीजन कोरोना जांच कराई थी। 10 लोगों ने सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में जांच कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें