फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते रहे घरवाले, चोरों ने तोडे़ ताले

विज्ञापन
खुली हुई अलमारी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इकदिल,जसवंतनगर। चोरों ने दो अलग अलग थाना क्षेत्रों के तीन घरों से लाखों की जेवर नकदी पार कर दी। दो घरों में तो सो रहे लोगों को चोरियों की भनक तक नहीं लगी। इकदिल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही गांव के दो घरों को अपना निशाना बनाया। जबकि तीसरी घटना जसवंत नगर थाना क्षेत्र में हुई। चोरियों से इलाकाई लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
इकदिल थाना क्षेत्र के गांव बिरारी निवासी बृजेश कुमार सोमवार को अपनी बहन के घर गए हुए थे। उनके घर पर उनकी पत्नी महारानी, दो बेटियां व एक बेटा ही था। सभी लोग घर में सो रहे थे तभी देर रात को चोर जंगला तोड़कर मकान में दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे जेवर नकदी व अन्य कीमती सामान समेट ले गए। सो रहे लोगों को चोरो की भनक तक नहीं लगी। मंगलवार की सुबह घरवाले उठे तो बिखरा सामान देख पुलिस को सूचना दी। पत्नी ने पुलिस को बताया कि चोर घर से पांच हजार रुपये नगद, एक सोने की अंगूठी, कुंडल, चांदी की पायलें, हार व मंगलसूत्र आदि कीमती सामान ले गए हैं।
चोरों ने गांव के ही सचिन भदौरिया के सूूने मकान का ताला तोड़कर कपडे़ व कुछ कीमती सामान पार कर दिया। दोनों ही घटनाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि जल्द खुलासा किया जाएगा। जसवंत नगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम अजनोरा निवासी रश्मि वर्तमान में डूडा कालोनी में रह रही है। बताया कि सोमवार की रात जंगला तोड़कर चोर घर में घुसे और मोबाइल व पर्स उठा ले गए। घरवालों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। रश्मि के मुताबिक पर्स में दस हजार रुपये थे।

घटना की जानकारी देती पीड़िता महारानी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें