इटावा। जनपद में बुधवार से 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कार्बेवैक्स का टीका लगाना शुरू किया गया। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर हुई।
सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बुधवार को पचराहा स्थित मेडिकल केयर यूनिट में टीकाकरण का शुभारंभ किया। उनके समक्ष सबसे पहले मड़ैया शिवनारायण के रहने वाले दो सगे भाइयों निशांत और सौरभ ने टीका लगवाया।
सीएमओ ने बताया कि बच्चों को टीकाकरण से किसी भी तरह से कोई भी प्रतिकूल प्रभाव बच्चों पर नहीं पड़ेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. श्रीनिवास ने बताया टीकाकरण जनपद की सभी सीएचसी और जिला अस्पताल मेडिकल केयर यूनिट पर बच्चों का टीकाकरण किया गया।
अभिभावकों में भी दिखा उत्साह
मड़ैया शिवनारायण निवासी रजनी ने 12 वर्षीय पुत्र निशांत और 14 वर्षीय पुत्र सौरभ का टीकाकरण कराने के बाद कहा बहुत खुशी हुई कि बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ।
भरथना में देवराज व निहारा ने लगवाया टीका
भरथना सीएचसी पर हनुमान गली निवासी देवराज व निहारा शर्मा ने टीकाकरण करवाने के बाद कहा सभी को नि:शुल्क टीकाकरण सभी को करवाना चाहिए।
दोनों बच्चों को पालिका कर्मी रामजी भदौरिया व अमित कुमार पोरवाल ने वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र प्रदान किया। पहले दिन 17 बच्चों ने टीका लगवाया।
चकरनगर में 20 बच्चों को लगा टीका
चकरनगर। 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में 20 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
अस्पताल अधीक्षक डॉ सत्येंद्र यादव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप महामारी रोकथाम के लिए 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण की बुधवार से शुरुआत की गई। जिसमें 20 बच्चों को टीका लगाया गया।