फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से जुड़े तार से चिपककर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के बाउथ गांव एक बालक की करंट लगने से मौत हो गई। बालक घर के करीब एक ट्रांसफार्मर के इर्दगिर्द मौजूद अपनी बकरी को पकड़ने गया था। तभी एक बिजली के खंभे से जुड़े तार से उसका हाथ छू गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। बालक के चाचा ने बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाउथ गांव निवासी मुकेश कुमार अहमदाबाद में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी व बच्चे गांव में ही रहते हैं। पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की संतान 9 साल के सनी की गत सोमवार शाम करीब सात बजे करंट लगने से मौत हो गई। सनी के चाचा राजकुमार पुत्र हीरालाल पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका भतीजा सनी सोमवार शाम को ट्रांसफार्मर के पास बकरी पकड़ने गया। बकरी पकड़ने के चक्कर में उसका हाथ वहां लगे एक बिजली के खंभे से जुड़े तार से छू गया। इससे उतरे करंट से उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से खंभे को कसाव देने वाले तार में करंट आ गया। जिसके छू जाने पर सनी की मौत हुई है।
बालक की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि तार में करंट न होता, तो बालक सही सलामत होता। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बलरई के प्रभारी थानाध्यक्ष देवीचरन शाहू ने बताया कि सनी के चाचा की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें