फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर पुलिस, फिर भी व्यापारी से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर आशानंदपुर तिराहे के पास बृहस्पतिवार को देर शाम हुई सराफा व्यापारी से लाखों की लूट के मामले में 24 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस अहम सुराग मिलने का दावा कर रहे हैं। लूट के खुलासे के लिए पुलिस ने सात टीमें लगाई हुईं हैं, इसमें क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम भी लगी हुई है।
बृहस्पतिवार को व्यापारी से हुई लूट की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। लोगों में एक ही चर्चा है कि आखिर चुनाव के दौरान चप्पे-चप्पे पर निगरानी हो रही, फिर भी लुटेरे इतनी बड़ी घटना को थाने के पास ही अंजाम देकर चले गए।
विज्ञापन

आशानंदपुर निवासी सराफा व्यापारी कपिल यादव के साथ बाइक सवार तीन लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। एक लुटेरे ने कपिल के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया था।
दूसरे ने पेट में तमंचा लगा दिया था और तीसरे ने एक फायर भी किया था। जिससे दहशत में आए व्यापारी ने जेवरों से भरा बैग छोड़ दिया था। बैग में 15 लाख रुपये कीमत के जेवर और डेढ़ लाख रुपये की नकदी थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
शुक्रवार को पुलिस की कई टीमें घटना के खुलासे में लगीं रहीं। शुक्रवार की दोपहर करीबन तीन बजे एसओजी प्रभारी अनिल कुमार व सर्विलांस टीम के प्रभारी रमेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
घटनास्थल का भी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने बताया कि टीमें लगी हुई हैं और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
उधर, इस मामले में एएसपी ग्रामीण सतपाल सिंह ने बताया कि सराफा व्यापारी के साथ घटी घटना को लेकर करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के साथ पूछताछ की जा चुकी है।
कुछ और लोगों चिह्नित कर उनसे भी पूछताछ की जाएगी। कुछ लोग हमारी रडार पर हैं, जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
बैंक, दुकान से चोरी का भी नहीं खुलासा
ग्रामीण क्षेत्र में चोर-लुटेरे लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। 21 जनवरी को भरथना स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के काउंटर से राइस मिल के मालिक के दो लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे।
पुलिस अभी मामले में खाली हाथ है। भरथना थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल का कहना है कि फुटेज खंगाले, लेकिन चोरी करने वाला मास्क लगाए हुए था, इसलिए पहचान करने में दिक्कत हो रही है।
उधर, 24 जनवरी को बकेवर क्षेत्र के कस्बा निवाड़ी कला में अनुपम ज्वैलर्स से टप्पेबाज सोने के 15 पैंडल चोरी कर ले गए थे। इनकी कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
टप्पेबाज सीसीटीवी में कैद भी हो गए थे, लेकिन अभी तक वे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह का कहना है कि घटना को अंजाम देने वालों की पहचान हो गई है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें