जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक स्थित एक रिसोर्ट में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीडीओ अजय कुमार गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया।
सीडीओ ने कहा कि जिस प्रकार किसान अपनी फसल को बोकर खाद पानी देता है। इसी प्रकार अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बाद उन पर यह ध्यान भी दे। उन्होंने शैक्षणिक योजनाएं, डीबीटी के माध्यम से आवंटित धनराशि, नई शिक्षा नीति और निपुण भारत मिशन के बारे में जानकारी दी। ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों को शैक्षिक अधिगम का उत्कृष्ट संस्थान बनाए जाने के प्रति सभी के सक्रिय प्रयासों की सराहना की। बीईओ नवाब सिंह वर्मा ने बताया है कि डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जा रही। एसडीएम कुमार सत्यम, मनोज कुमार धाकरे, मनीषा पांडेय, एडीओ देवेंद्र पाल सिंह, जवाहरलाल शाक्य आदि मौजूद रहे। (संवाद)