फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महालक्ष्मी व्रत को लेकर बाजारों में दिखी रौनक, महिलाओं ने की खरीदारी

Fri, 02 Oct 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 29 : हाथी पर सवार महालक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी करते महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
इटावा। सोलह दिनों तक चलने वाले महालक्ष्मी व्रत को लेकर बाजारों में अंतिम दिन अधिक रौनक देखने को मिलने लगी है। महालक्ष्मी व्रत का उद्यापन के साथ शनिवार को समापन हो जाएगा। पर्व को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में जगह-जगह सजी दुकानों ने महिलाओं व बच्चों ने हाथी पर सवार महालक्ष्मी को मूर्तियों को खूब पसंद किया। बाजार में यह मूर्ति अंतिम 60 से 70 रुपये में खूब बिकी।
विज्ञापन


बाजार में सबसे बड़ा आकर्षण हाथी पर सवार मां लक्ष्मी की मूर्तियां रहीं, जिन्हें श्रद्धालु बेहद शुभ मानकर जमकर खरीदारी करते दिखे। अंतिम दिन इन मूर्तियों की कीमत बाजार में 60 रुपये से लेकर 70 रुपये तक पहुंच गई। महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग आकारों में उपलब्ध मूर्तियों की खरीदारी की। साथ ही पूजा सामग्री को खरीदा।

दुकानदार राम सिंह ने बताया कि महालक्ष्मी व्रत को पिछले कुछ सालों में लोगों में काफी उत्साह है। दुकानों पर पूजा-सामग्री, शृंगार का सामान और मूर्तियों की खूब बिक्री हुई। दुकानदारों ने बताया व्रत के अंतिम दिन बाजारों में खरीदारों की भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें