उदी। चंबल नदी के पुल पर सोमवार को दो ट्रक खराब होने से नेशनल हाईवे-92 पर पांच घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में तीन एंबुलेंस भी फंस गईं। वाहनों में बैठे बच्चे और महिलाएं तेज गर्मी में बेहाल नजर आए। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवा कर यातायात बहाल कराया।
मध्य प्रदेश बार्डर पर बने चंबल नदी पुल पर सोमवार को एक ट्रक खराब हो गया। इससे जाम लग गया। पुलिस खराब ट्रक को हटवाने का प्रयास का रही थी, इसी बीच दूसरा ट्रक खराब हो गया।
इससे पुल से लेकर दोनों ओर सड़कों पर जाम लग गया। करीब पांच घंटे तक राहगीर जाम में फंसे रहे। तीन एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। वाहनों में बैठे बच्चे और महिलाएं ज्यादा बेहाल दिखीं।
पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि दो ट्रकों के खराब होने पर जाम लग गया था। पुलिस ने खराब ट्रकों को हटवाया, जिसके बाद यातायात चालू हुआ।