उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज की अनवरत हो रही हत्याओं और उत्पीड़न की घटनाओं से नाराज ब्राह्मण समाज के सभी संगठन शुक्रवार को एक बैनर तले एकजुट हुए।
ब्राह्मण संगठनों राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण जागृति महासभा, परशुराम सेवा समिति, परशुराम सेना आदि ने ब्राह्मण विरोधी नीतियों से मर्माहत होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन दिया।
ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनवरत ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं। राज्य की योगी सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की ब्राह्मण विरोधी नीतियों से मर्माहत होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन देने वालों में संजय दुबे एड., डॉ. राजीव त्रिपाठी, राजीव चौधरी, मयंक विधौलिया, आचार्य साकेत बिहारी दीक्षित, राममनोहर दीक्षित, डॉ. आशीष दीक्षित, डॉ. सुशील सम्राट, अतुल शर्मा, पं. सुरेश दुबे, पं. सुनील दुबे, डीडी मिश्रा एड., रामकुमार दुबे, रवि तिवारी,
अविनीश त्रिपाठी, राहुल दीक्षित, अगम शर्मा, मयंक चतुर्वेदी, अमित कुमार दीक्षित एड, मोहित दुबे एड, जीत दुबे एड, अवधेश दीक्षित एड, गिरधर दीक्षित, लव त्रिपाठी, अनुज दीक्षित, अक्षय द्विवेदी, रविकांत दीक्षित, ओम जी दीक्षित, सतीश तिवारी,
अमित पाण्डे मंशु, आशीष मिश्रा, आशीष चौधरी, प्रभाकर त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, अविनीश दीक्षित, रनवीर चौधरी, सुनील तिवारी एड, उत्तम शुक्ला, दीपक दुबे , अमृतांशु मिश्रा, वैभव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।