फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंसकर्मियों ने सीएमओ दफ्तर पर की नारेबाजी

विज्ञापन
फोटो संख्या 34 सीएमओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते एंबुलेंस चालक - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
तीन महीने से मानदेय न मिलने से नाराज 102,108 एंबुलेंस सेवा के चालक तीन दिन से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते इस सेवा की 51 एंबुलेंस तीसरे दिन शुक्रवार को भी जिला अस्पताल के बाहर खड़ी रहीं। चालकों ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
एंबुलेंस चालक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी शरद यादव ने बताया कि तीन माह का मानदेय न मिलने के विरोध में हम सभी 3 दिन से जिला अस्पताल में हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया चालक जून के मानदेय में 2000 रुपये की बढ़ोतरी, माह की 25 तारीख तक मानदेय भुगतान, कंपनी की विवादित कर्मियों के स्थानांतरण कर इनकी जांच कराने समेत चार मांग कर रहे हैं।
अभी तक उनकी बात सुनने के लिए स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं आया है। सीएमओ ने वार्ता करने के लिए बुलाया था। पांच मिनट आने में लगे लेकिन इससे पहले ही वे कार्यालय से चले गए।
बताया कि 102,108 और एएलएस ( एडवांस लाइफ सपोर्ट) सभी 51 एंबुलेंस के चालक और ईएमटी( इमरजेंसी मेडिकल टेक्निकल) हड़ताल में शामिल हैं। जिनकी संख्या 220 है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, ललित, विपिन यादव, मनोज आदि शामिल रहे।
सीएमओ डॉ. एनएस तोमर का कहना है कि एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से कोई काम प्रभावित नहीं हुआ। उदी से कोरोना संक्रमित व जिला अस्पताल इमरजेंसी से एक मरीज को सैफई भिजवाया।
स्वास्थ्य विभाग के पास जिला अस्पताल, सीएचसी, ब्लॉक पर 20 एंबुलेंस हैं। जिसे आवश्यकता पड़ने पर उपयोग में लाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें