फोटो 19:: रोहित परिहार। फाइल फोटो
चकरनगर। बिठौली थाना क्षेत्र के बंसरी गांव में रविवार सुबह खेतों के पास पुराने कुएं के नजदीक बबूल के पेड़ पर गमछे के फंदे से एक युवक का शव लटका मिला। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन ने गांव के तीन लोगों पर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी रोहित परिहार (24) का शव देखकर मां माया देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के चाचा रघुपाल और मां माया देवी का आरोप है कि रोहित शनिवार को गांव के बाहर खाद लेने गया था। इस दौरान तीन लोगों ने उसे घेरकर जान से मारने की धमकी दी थी। घर लौटने पर रोहित ने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी।
परिजन का आरोप है कि धमकी और प्रताड़ना के कारण वह मानसिक दबाव में था। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि युवक को घेरने या मारपीट करने के संबंध में पहले कोई शिकायत नहीं मिली थी। युवक के शराब का आदी होने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो 19:: रोहित परिहार। फाइल फोटो