फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा : जन विश्वास यात्रा आज भरथना पहुंचेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भाजपा की प्रदेश भर में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार को इटावा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्रों इटावा, भरथना तथा जसवंतनगर में जनसभाएं होंगी।
विज्ञापन

भाजपा के मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य ने बताया कि 27 दिसंबर को यह यात्रा भरथना पहुंचेगी। जहां शाम 5 बजे मिडिल स्कूल भरथना के मैदान में जनसभा होगी।
जनसभा को सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, बाबूराम निषाद और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत संबोधित करेंगे। यात्रा के जिले की सीमा पर पहुंचने पर सांसद रामशंकर कठेरिया, जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, सदर विधायक सरिता भदौरिया और विधायक सावित्री कठेरिया यात्रा की अगवानी करेंगे।
रात्रि विश्राम इटावा में होगा। शाक्य ने बताया कि 28 दिसंबर को दो जनसभाएं हैं। सुबह 10 बजे रामलीला मैदान पर इटावा सदर विधानसभा क्षेत्र की जनसभा होगी। इस जनसभा को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

बांदा के सांसद आरके पटेल भी सभा को संबोधित करेंगे। बताया कि 28 दिसंबर को ही दोपहर एक बजे जसवंत नगर विस क्षेत्र की जनसभा कर्री की पुलिया पर होगी। इसे भी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा संबोधित करेंगे।
बताया कि इस यात्रा के लिए जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे को संयोजक बनाया गया है। साथ ही भरथना में दीपक राज चौधरी व मंडल अध्यक्ष जनसभा कराएंगे।
इटावा में विधानसभा संयोजक अन्नू गुप्ता, महामंत्री प्रशांत राव चौबे तथा मंडल अध्यक्ष जनसभा कराएंगे। जसवंतनगर में विधानसभा संयोजक मनीष यादव पतरे व मंडल अध्यक्ष जनसभा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें