फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बूथ अध्यक्ष बन सकता है प्रधानमंत्री तक

विज्ञापन
ोटो संख्या 22 कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष अजय धाकरे - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम मलाजनी के समीप एक होटल पर रविवार को आयोजित सम्मान सामारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने कार्यकर्ताओं से पंचायत व एमएलसी चुनाव में जुटने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान है। पार्टी में बूथ अध्यक्ष भी आगे चलकर प्रधानमंत्री बन सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसका प्रमाण अमित शाह हैं जो कभी बूथ अध्यक्ष थे और आज देश के गृहमंत्री हैं। भाजपा की नीतियां सभी के लिए बराबर हैं। अब पंचायत चुनाव तथा एमएलसी चुनाव नजदीक हैं इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनें तथा उनके निराकरण के लिए आगे बढ़ें।
अगर कोई भी अधिकारी किसी कार्यकर्ता अथवा पीड़ित की समस्या नहीं सुनते तो उसकी सूचना दें। ऐसे अधिकारियों के बारे में प्रदेश स्तर पर बताया जाएगा तथा कार्रवाई की जाएगी। मनोज शाक्य व विवेक शाक्य के संयोजन में इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री शिवकांत चौधरी, संजीव भदौरिया, बिरला शाक्य, मुकेश यादव, राकेश पाल, रोहित शाक्य, सरत तिवारी आदि उपस्थित रहे।

फोटो संख्या 23 यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लेते सामाजिक संगठन से जुडे कार्यकर्ता- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें