फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनायी गयी भगवान आदिनाथ की जन्म जयंती

विज्ञापन
फोटो संख्या 01 - पालकी यात्रा लेकर नगर भ्रमण करते पुजारीगण - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही नगर के जिनालयों में पूजापाठ शुरू हो गए। बरहीपुरा स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान आदिनाथ की पालकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा लालपुरा, बल्देव चौराहा, राजागंज चौराहा होते हुए महावीर मार्ग से होते हुए पुन: बरहीपुरा जैन मंदिर पहुंची। जगह-जगह आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। बरहीपुरा में भगवान आदिनाथ का जलाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके बाद पूजन किया गया। पालकी यात्रा में प्रमुख रूप से दिलीप जैन, प्रशांत जैन, अनूप जैन, मनोज जैन, दिलीप, सुशील, श्रवण कुमार, निकेता जैन सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
उधर, छिपैटी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी भगवान आदिनाथ की जयंती मनाई गई। पुजारी राकेश कुमार जैन, समोद जैन, सुबोध जैन, संजीव जैन ने भगवान आदिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा की। अध्यक्ष धर्मचंद्र जैन, ज्योति जैन, अर्चना जैन, सुधा जैन, राहुल जैन, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें