फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत, साथी घायल

Wed, 13 Mar 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। मध्यप्रदेश के भिंड जिले से शादी समारोह में शामिल होने आए बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार देर रात जसवंतनगर तहसील के सामने हुआ।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक धरवार गांव से शादी समारोह में सम्मिलित होकर इटावा की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पवन (21) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी धरई गांव जिला भिंड व इसी गांव के रहने वाले अमित (30) पुत्र रतन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर पवन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमित कुमार की हालत गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पवन के घर मौत की सूचना पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें