दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने आदेश गुप्ता भरथना नगर के दामाद हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से ससुराल के लोगों के अलावा पूरे नगर के लोग गदगद हैं।
लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का जताई। आदेश मूल रूप से कन्नौज जिले के निवासी हैं।
आदेश गुप्ता को मोहल्ला हनुमान गली निवासी स्व. वीरेंद्र सिंह कौशल की बड़ी बेटी अनुराधा ब्याही हैं। फोटोग्राफर अरविंद कौशल ने बताया कि अनुराधा और आदेश की शादी 8 फरवरी 1995 को हुई थी।
उस समय आदेेश एबीवीपी में पदाधिकारी थे और दिल्ली में मामा के साथ रहकर ठेकेदारी करते थे। सास कमला देवी ने बताया कि मंगलवार देर शाम दामाद के अध्यक्ष बनने की खबर मिलने पर बहुत खुशी हुई।
उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के एक प्रदेश अध्यक्ष बनना राजनीति में गौरव की बात है। आदेश के साले अशोक, संतोष, धर्मेंद्र, सलहज सरला, रश्मि और साली विजयलक्ष्मी के अलावा भतीजे-भतीजियों देवराज, गौरी व मयंक ने घर के अलावा मोहल्ले में मिठाई बांटी।
मोहल्ले के अतुल गुप्ता, अजय शर्मा, अनुज विश्नोई, टिंकू चौहान, सोनू शर्मा, मनीष पोरवाल ने भी मिठाई बांटकर खुशी जताई।
नगर के भाजपा नेता श्रीभगवान पोरवाल, प्रभाकर गुप्ता, हरिओम दुबे, दीपकनाथ चौधरी बद्री ने कहा कि आदेश हमारे नगर के रिश्तेदार हैं।
रिश्तेदार एक प्रदेश की बड़े पद पर पहुंची हैं तो खुशी होना स्वाभाविक है। विमल पोरवाल बंटी,सोनी चौधरी,नवनीत गुप्ता, श्यामजी पोरवाल नेक्स ने भी मिठाई बांटकर खुशी जताई।
कन्नौज जिले के छिबरामऊ से भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय की ससुराल भी इटावा जिले में है।
कालीन फर्रुखाबाद जिले के दमदार भाजपा नेता रहे रामप्रकाश त्रिपाठी की पुत्री अर्चना ने भी राजनीति में गहरी पैठ बना रखी है। उनके विधायक और राज्यमंत्री बनने के बाद भी इटावा जिले के लोगों ने खुशी जताई थी।