इटावा। दतावली गांव में उधारी का पैसा मांगने पर मंगलवार को युवक ने घर में घुसकर लोडर चालक को लाठियों से पीटा फिर चाकू मार दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दतावली गांव का प्रवीण प्रवीण (27) पुत्र संतोष लोडर चलाता है। उसके ममेरे भाई रिंकू ने बताया कि कुछ दिन पहले एक ग्रामीण ने ने भूसा लिया था। उसने पैसे उधार कर दिए थे। कुछ दिन बाद प्रवीण ने घर जाकर पैसे मांगे तो वह विवाद करने लगा। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीण का बेटा प्रवीण के घर पहुंचा।
उसने प्रवीण को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसने पीठ पर चाकू भी मार दिया। परिजनों के पहुंचने पर हमलावर भाग गया। फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।