फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः यमुना पुल पर दोनों ओर एप्रोच का निर्माण नहीं हो सका शुरू

विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने पुल से नबादा साइड के मार्ग का निर्माण तो कराया है जो अधूरा पड़ा है - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बकेवर। नवादा-कंधेसी यमुना पुल के दोनों ओर अभी तक एप्रोच रोड बनने का काम शुरू नहीं हो सका है। इसकी एक वजह अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा नहीं मिल पाने के कारण किसानों का विरोध करना भी है। हालांकि पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना हैं कि पुल के लिए बजट रिवाइज हो चुका है, किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

यमुना नदी के किनारे के गांव नवादा व कंधेसी के सामने यमुना नदी पर राज्यसेतु निगम की ओर से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। राज्यसेतु निगम परियोजना प्रबन्धक क्यूए अंसारी ने बताया कि इस्टीमेट रिवाइज होने के बाद अब निर्माणाधीन पुल की लागत करीब 42 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने पुल के दिसंबर तक चालू हो जाने की बात कही है। बताया कि पुल के 16 पिलर में से पानी के मध्य के मात्र चार पिलर पर बीम व छत पड़ना बाकी है।
ऐसे में दिसंबर तक पुल का निर्माण पूरा हो जाने के बाद भी क्षेत्र के लोगों को उस पर आवागमन चालू हो जाने की उम्मीद नहीं है। पुल से लेकर दोनों साइडों नवादा व कंधेसी के मार्गों तक दोनों तरफ 3.5- 3.5 किमी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग को करना है। विभाग को करीब 17 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। पुल के उस पार कंधेसी गांव साइड की सड़क का निर्माण अभी शुरू भी नहीं किया है।
विज्ञापन

इस मामले पर लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि कंधेेसी नवादा पुल के दोनों तरफ की सड़कों का निर्माण भी दिसम्बर तक करा दिया जाएगा। दोनों गांवों के जिन करीब एक सैकड़ा किसानों की जमीन मार्ग के लिए अधिग्रहीत की गईं हैं। उनको मुआवजा न मिलने से किसान निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। किसानों का मुआवजा भी अब रिवाइज होकर चार गुना हो गया है। पत्र आ गया है अभी धनराशि नहीं आई है। धनराशि आते ही मुआवजा का भुगतान किसानों को करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें