फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः बैंक मैनेजर समेत 59 लोग कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 2256

विज्ञापन
जिला मुख्यालय की टीम सैंपल लेते हुए - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को लखना नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के पुत्र कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई। पूर्व चेयरमैन के पुत्र एक्सिस बैंक भरथना शाखा मैनेजर हैं। बृहस्पतिवार को जिले में कुल 59 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें सबसे अधिक 12 लोग लाइन पार क्षेत्र अशोकनगर मोहल्ले के हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 2256 हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए 59 लोगों में अशोकनगर मोहल्ले के 12, करनपुरा मोहल्ले के पांच, खड़कौली बसरेहर के तीन, अकालगंज, यादव नगर, पटेलनगर बकेवर में दो-दो और पुलिस लाइन, स्वरूप नगर, आलमपुर हौज, भरेह थाना, अजीतनगर, आजाद रोड, विनीत विहार कालोनी, बराही टोला, जसवंतनगर, गींजा सैफई, साम्हों, सैफई हॉस्टल, बसरेहर, चौगुर्जी, महावीर नगर, नगला इंछा, बनकटी खुुर्दु, लुधपुरा, अकबरपुर, उदी, कालिका मुहाल, चितभवन, खेड़ा हेलू, सीएचसी महेवा, तिकोनिया, मोतीगंज, इटावा, सैफई में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
लखना के मानखां मोहल्ला निवासी सपा नेता पूर्व चेयरमैन के बड़े पुत्र और एक्सिस बैंक भरथना शाखा के प्रबंधक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा से की टीम ने घर घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग की। वहीं जिला मुख्यालय से आई टीम ने मैनेजर के संपर्क में आए लोगों के सैंपल एकत्रित किए। बैंक मैनेजर को होम क्वारंटीन किया गया है। एक्सिस बैंक के दो कर्मचारियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर मैनेजर का सैंपल लिया गया था। इसमें वे पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

नगरपंचायत के ईओ देवेंद्र कुमार सिंह ने बैंक मैनेजर के घर व मोहल्ले को सैनिटाइज कराया। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा चिकित्साधिकारी डॉ. यतेंद्र राजपूत व फार्मासिस्ट अमर सिंह पाल व एएनएम प्रीती पाल, आशा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग की। लोगों से उनके स्वास्थ्य के विषय जानकारी हासिल की। जबकि जिला मुख्यालय से आई टीम के प्रभारी डॉ कमलेश के नेतृत्व में एलटी मीनेन्द्र कुमार तिवारी, वार्ड ब्वॉय राजेश कुमार, उदय सिंह ने 50 लोगों के सैंपल एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें