फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों को केसीसी की तर्ज पर मिलेगा ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर अब पशुपालकों को भी पशुपालन में सहूलियत के लिए बैंक से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग तीन पशुओं के लिए एक लाख 60 हजार रुपये बैंक से दिलवाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, अभी प्रचार-प्रसार की कमी और बैंकों की लेटलतीफी के चलते ग्रामीण क्षेत्र में योजना परवान नहीं चढ़ सकी है। पशुपालकों की सुविधाओं के लिए विभाग समय-समय पर तमाम योजनाओं का क्रियान्वयन करता रहा है।
इसी क्रम में पशुपालन विभाग इस योजना को अमलीजामा पहनाने में जुटा है। जिसमें पशुपालकों को दो भैंस जिनकी कीमत 60-60 हजार और एक गाय जिसकी कीमत 40 हजार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

केसीसी के तर्ज पर पशुपालक को कुल एक लाख 60 हजार रुपये की धनराशि मुहैया कराई जाएगी। इसमें पशुपालन विभाग सर्वे करवाकर अनुमति पत्र देगा। इसके बाद बैंक लोन पास करेगी।
इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शरद यादव ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 20-25 आवेदन तो आए हैं, लेकिन बैंकों के राजी न होने से योजना का लाभ किसी को नहीं मिल पाया है। ब्लॉक महेवा में ऐसे 300 पशुपालकों को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें