फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 50 शैया अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर-नर्स में कहासुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। 50 शैया अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार देर रात ड्यूटी के दौरान ईएमओ और स्टाफ नर्स के बीच कहासुनी हो गई। स्टाफ नर्स ने ईएमओ पर शराब के नशे में अपशब्द बोलने और फोन कर बाहरी लोगों को बुलाने का आरोप लगाते हुए डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अस्पताल पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स अन्नू ने सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार की रात वह वार्ड आया शिवानी और ईएमओ के साथ नाइट ड्यूटी पर थीं। रात करीब 12:45 बजे मरीज आने पर उपचार को लेकर कहासुनी हुई। नर्स ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने अभद्रता करते हुए बाहरी लोगों को बुलाने के लिए फोन किया। उसने सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बुला ली। ईएमओ ने आरोपों को गलत बताया। सीएमएस ने कहा कि कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें