फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के पास हाईवे पर मंगलवार दोपहर ऑटो चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। तीन लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से बाइक चालक के सिर व चेहरे पर चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी को महेवा सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के जौधपुरा गांव निवासी अवतार सिंह मंगलवार को बाइक पर मां गुड्डी देवी और बहन मीनू को बैठाकर एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। बकेवर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित बिजौली गांव के पास पीछे से आ रहे ऑटो चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीन लोग बाइक से जमीन पर गिर गए। चालक ऑटो को भगा ले गया। सूचना पर पुलिस नेे तीनों को महेवा सीएचसी पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें