फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना के श्राद्ध में शामिल होने आए बालक की मौत

विज्ञापन
आभास की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। माता-पिता के साथ नाना के श्राद्ध में आया दो वर्ष का बालक सब्जी की गर्म कड़ाही में गिर गया। बालक के न मिलने पर खोजबीन की गई तो वह सब्जी की कड़ाही में मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदी मोड़ चौराहा के निवासी अजीत सिंह के ससुर का श्राद्ध कार्यक्रम बुधवार को नगला चौहान में था। उसमें शामिल होने के लिए वे, पत्नी विनीता व दो साल का पुत्र आभास के साथ गए हुए थे। श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान वहां बनी सब्जी की कढ़ाई में बालक जा गिरा। कुछ देर तक जब आभास किसी को दिखाई नहीं दिया और ढूंढा गया। इसी दौरान मां विनीता को बच्चा कड़ाई में पड़ा दिखा। इस पर घर में कोहराम मच गया और आनन-फानन में बच्चे को कड़ाही से निकाल कर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में बालक की मौत हो गई। अजीत के दो बेटे हैं बड़ा चार वर्षीय अंशुल और इस घटना में मृत हुआ आभास। आभास परिवार का चहेता था। मां विनीता का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर हादसे के बाद श्राद्ध का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें