फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

विज्ञापन
मृतक छात्र संदेश शाक्य की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। मवेशी को बचाने के प्रयास में छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत और तीसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मरने वाले किशोर हाईस्कूल के छात्र थे। वे अपने तीसरे साथी के साथ एक ही बाइक से कोचिंग पढ़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अड्डा जालिम निवासी संदेश शाक्य (16) पुत्र प्रेम शंकर, आदित्य शर्मा (16) पुत्र अवधेश शर्मा और अमरजीत पाल (16) पुत्र चंदन पाल शुक्रवार सुबह एक ही बाइक से आईटीआई चौराहे पर कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। आदित्य अपने पिता की बाइक लिए था और स्वयं ही चला रहा था, जबकि संदेश और अमरजीत पीछे बैठे थे। अभी उनकी बाइक कुनैरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थी कि एक आवारा मवेशी सामने आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में आदित्य ने बाइक से संतुलन खो दिया और देखते ही देखते उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिससे संदेश और आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। अमरजीत की
हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां से परिजन उसे आगरा के प्राइवेट अस्पताल ले गए। अमर मार्डन स्कूल के कक्षा 10 का छात्र है। वहीं संदेश व आदित्य सुदिति ग्लोबल एकेडमी में पढ़ते थे। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के घरों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

दो घरों के बुझ गए इकलौते चिराग
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों छात्र अपने घरों के एकलौते थे। मृतक आदित्य के चाचा मिथलेश शर्मा ने बताया कि उनके भाई अवधेश शर्मा का यह इकलौता बेटा था। उससे छोटी एक बेटी है। संदेश के परिजनों के मुताबिक वह भी अकेला ही था, उससे छोटी एक बहन है।
साथ पढ़ते व मस्ती करते थे तीनों
एक ही मोहल्ले में आसपास रहने वाले आदित्य, संदेश व अमरजीत के बीच दोस्ती थी। मोहल्ले के साथियों ने बताया कि वे तीनों साथ ही पढ़ने जाते और कभी-कभी घूमने-फिरने भी एक साथ ही जाया करते थे। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि हादसे ने उनकी दोस्ती को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
परिजन बदहवास, हर आंख में आंसू
हादसे की खबर छात्रों के घरों में पहुंचते ही उनके माता-पिता बदहवास हो गए। बाइक मैकेनिक का काम करने वाले संदेश के पिता प्रेमशंकर को तो अस्पताल में मोहल्ले वालों ने बड़ी मुश्किल से संभाला। वहीं अमर के पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिजनों ने बड़ी मुश्किल उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी।
ट्रक से टकराकर हेलमेट चकनाचूर
बाइक चला रहे आदित्य ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन बाइक इतनी तेजी के साथ खड़े ट्रक में घुसी कि हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। जिससे आदित्य के सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। संदेश के भी सिर व शरीर पर कई चोटें थी। जबकि अमरजीत के पैर की हड्डियां कई जगहों से टूट गई थी।

मृतक छात्र आदित्य शर्मा की फाइल फोटो- फोटो : ETAWAH

जिला अस्पताल में रोते बिलखते मृतकों के परिजन- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें