फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। हाईवे पर भावलपुर गांव के पास शनिवार तड़के करीब पांच बजे रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से रिफाइंड तेल सड़क पर फैल गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि टैंकर चालक और हेल्पर हताहत नहीं हुए। टैंकर पलटने से रिफाइंड तेल सड़क पर फैल गया। रिफाइंड तेल भरने के लिए आसपास के ग्रामीण बाल्टियां, डिब्बे व केन लेकर भरने पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने तक कई लोग तेल भरकर ले जा चुके थे।
टैंकर गुजरात के कच्छ से करीब 30 टन डालडा ब्रांड का रिफाइंड तेल लेकर कानपुर आ रहा था। चालक अहमद अली ने बताया कि कोहरे की वजह से उन्हें रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

इससे टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आसपास के ग्रामीणों को जैसे ही हादसे की जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण बच्चों के साथ बाल्टियां, डिब्बे लेकर मौके पर पहुंच कर रिफाइंड भरने भरने लगे।
विज्ञापन

कुछ देर पहुंची कोतवाली पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। टैंकर पलटने से हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को किनारे कर यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें