फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद के साथ मिलकर छोटी बेटी को मार डाला

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जीजा के साथ ब्याह रचाने से मना करने पर मां ने दामाद के साथ मिलकर अपनी ही छोटी बेटी को मार डाला और शव को मध्य प्रदेश के भिंड जिले के एक गांव में ले जाकर कुएं में फेंक दिया। यह घटना इकदिल थाना क्षेत्र के गांव बीलमपुर में हुई। लड़की के मामा की शिकायत पर पुलिस ने सास-दामाद को हिरासत में लेकर सख्ती की तो मामले का खुलासा हुआ। बाद में दोनों की निशानदेही पर भिंड जिले के गांव सपाड़ समन्ना के एक कुएं से लड़की का शव बरामद कर दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

गांव बीलमपुर निवासी विमला देवी पत्नी स्व. वीरबल की बड़ी बेटी रजनी का विवाह चंद्रशेखर के साथ हुआ था। सात साल पहले रजनी की मौत हो गई, चंद्रशेखर तब से ससुराल में ही रह रहा है। इधर कुछ दिनों से विमला अपनी नाबालिग बेटी माया(16) पर दामाद चंद्रशेखर से ब्याह करने का दबाव बना रही थी। 02 मई को उसके सामने फिर विवाह की बात रखी, इंकार करने पर रात में सास व दामाद ने माया की खूब पिटाई की और खाने में जहर देकर हत्या कर दी। अगले रोज सुबह दोनों माया के शव को लेकर घर से निकले, गांव वालों के पूछने पर बताया कि दिमागी बुखार से माया की हालत गंभीर है। इलाज के लिए आगरा लेकर जा रही है। गांव से दोनों सीधे मप्र के भिंड जिले के फूफ थाना क्षेत्र के गांव सपाड़ समन्ना पहुंचे और वहां एक कुएं में शव फेंक कर शाम को गांव लौट आए और सबको बताया कि बेटी की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई, उसका वहीं अंतिम संस्कार कर दिया।
सास व दामाद की यह कहानी लोगों के गले नहीं उतरी तो लड़की के मामा बढ़पुरा थाना क्षेत्र के पुलकी मड़ैया निवासी अशोक कुमार कठेरिया को घटना की जानकारी दी। मामा अशोक कुमार ने इकदिल थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 04 मई को विमला देवी और चंद्रशेखर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने सच्चाई उगल दी। शनिवार को दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने सपाड़ समन्ना गांव पहुंचकर देर शाम कुएं से लड़की का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मामा अशोक कुमार की तहरीर पर विमला देवी व दामाद चंद्रशेखर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें