फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में मां के साथ छह साल की मासूम की हत्या

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रातोरात मां-बेटी की हत्या कर ससुराल वाले छह माह के पुत्र समेत फरार हो गए। इससे पूर्व छह साल की बेटी का शव पत्थर से बांध कर नहर में फेक दिया। मां की लाश जलाते समय पुलिस के पहुंच जाने से आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से बरामद अधजली लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। तीन लोगों को हिरासत में लेकर मायके वालों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नहर में जाल डाल कर तलाशने के बावजूद बच्ची का शव बरामद नहीं हो सका। एसएसपी राजेश मोदक ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की।
विज्ञापन

घटना सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गांव अड्डा ऊसर की है। सत्यवीर कुशवाहा की पत्नी अनीता (25) और बेटी अर्पिता (6) की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह ससुराल वालों ने अर्पिता का शव पत्थर से बांधकर गांव के पास नहर में फेंक दिया। अनीता का शव गांव के बाहर टायर व प्लास्टिक के बोरे डालकर फूंक रहे थे। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देख अन्य आरोपी तो फरार हो गए, पुलिस ने तीन रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फायर ब्रिगेड और मल्लाहों की मदद से बच्ची का शव नहर में खोजा गया, लेकिन बरामद नहीं हो सका। घटना की सूचना पर पहुंचे अनीता के पिता जयराम निवासी गोपालपुर, फंफूद (औरैया) ने बताया कि अनीता का ब्याह वर्ष 2004 में हुआ था। ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते थे। सत्यवीर, ससुर प्रभुदयाल और सास ने मिलकर उसकी बेटी और नातिन की हत्या की है। उसने सिविल लाइन थाने में मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी रामयज्ञ ने बताया कि यह प्रथम दृष्ट्या दोहरा हत्याकांड है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों और मृतका के छह माह के पुत्र को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें