फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियाद सुनी और मिठाई देकर विदा किया

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को दीपावली पर्व पर आए फरियादियों की न केवल समस्याएं सुनी बल्कि हर एक फरियादी को मिठाई का डिब्बा और पानी की बोतल देकर विदा किया। वह यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के हाल में फरियादियों के साथ करीब दो घंटे रहे और एक-एक फरियादी की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारी को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दीवाली के दिन लोगों को जब यह मालूम पड़ा कि मुख्यमंत्री सैफई स्थित अपनी कोठी पर मौजूद हैं तो सुबह से ही वहां लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। काफी संख्या में फरियादियों को देख मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के नवनिर्मित हाल में उनके बैठने का इंतजाम कराया और वहीं पर उनकी समस्याएं सुनने की बात कही। इसके बाद फरियादियों की भीड़ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के हाल में आकर बैठ गई। सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी कोठी से निकले और सीधे हाल में पहुंचे। यहां बाकायदा उन्होंने एक-एक फरियादी को बुलाया और उससे उसका प्रार्थनापत्र लिया। फरियादी की जुबानी समस्या सुनी। कई प्रार्थनापत्रों पर मुख्यमंत्री अपने हाथों से लिखते भी रहे। फरियादियों से मिलने का यह सिलसिला अनवरत रूप से तकरीबन दो घंटे चला। जो फरियादी अपनी समस्या बताने के बाद हाल से बाहर निकला। गेट पर उसे एक मिठाई का डिब्बा और पानी की बोतल दी जाती रही। पर्व की इस भेंट को पाकर लोग गद्गद भी दिखे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री यादव सैफई से रवाना हो गए। इससे पूर्व सुबह के वक्त कोठी पर मुख्यमंत्री श्री यादव ने अपने परिवारीजनों से मुलाकात की। उनके ताऊ अभयराम यादव भी मिलने कोठी पर पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव सैफई पहुंचे। श्री यादव एसएस मेमोरियल कालेज में आकर रुके रहे। इस दौरान इक्का दुक्का लोग उनसे मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव, गुड्डू श्रीवास्तव, मैनपुरी सदर विधायक राजकुमार राजू, मंत्री विजय बहादुर सिंह के अलावा डीएम नितिन बंसल, एसएसपी डॉ. राकेश सिंह, सीडीओ डॉ. अशोक चंद्र, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, प्रधान चंदगीराम, रामनरेश, ठेकेदार राजवीर सिंह यादव, प्रधान रामबाबू यादव, संजीव यादव, गनेश फौजी, संतोष शाक्य, छात्र नेता आलोक यादव, प्रधान रामवीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें