फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवादार की मौत के मामले में पुलिस ने कुछ नहीं किया

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। यहां बाबा जय गुरुदेव के आश्रम में सेवादार रघुनाथ सिंह पाल(55) की 30 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। सेवा के पुत्र ने इस मामले में आईजी कानपुर जोन को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थनापत्र में कहा गया है कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

मृतक सेवादार रघुनाथ सिंह पाल के पुत्र शिवकांत तथा चचेरे भाई सियाराम पाल ने प्रार्थनापत्र में हत्या की आशंका जताई है। कानपुर के ग्राम कुंअरपुर थाना शिवली निवासी रघुनाथ सिंह पाल संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले थे। पुलिस ने मृत सेवादार रघुनाथ सिंह पाल के शव को पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कोई कारण स्पष्ट न होने से शव का विषरा जांच को भेजने की संस्तुति की गई थी। मृतक के पुत्र शिवकांत ने रघुनाथ पाल की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। थाना पुलिस को इस संबंध में प्रार्थना पत्र भी दिया था। परंतु थाना पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया। पुत्र शिवकांत ने फोन पर बताया कि इस संबंध में आईजी कानपुर जोन को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
उधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष बकेवर डा. रामफल प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम में मृतक के कारणाें का पता नहीं चला है। विषरा परीक्षण के लिए भेजा गया है तथा मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें