फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर मुनीम से 45 हजार रुपए लूटे

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/महेवा। अशोकनगर के लोहा व्यापारी के मुनीम से शुक्रवार की शाम बाइक सवार लुटेरों ने 45 हजार रुपए लूट लिए। शनिवार की दोपहर हाइवे पर सपा नेता के पिता को भी बदमाशों ने लूट लिया।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी निवासी लोहा व्यापारी रामशरण गुप्ता का मुनीम विनोद यादव औरैया जनपद के बाबरपुर व अजीतमल सहित आसपास के कस्बों से वसूली करके फ्रेंड्स कालोनी स्थित दुकान पर आ रहा था। शुक्रवार की शाम पक्काबाग के पास हाइवे पर तीन बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया। तमंचे के बल पर बाइक सवार लुटेरे उसके झोले में रखे 45 हजार रुपए लूट लिए। मुनीम की चीख सुनकर आसपास के लोग बचाव को दौड़े तो लुटेरे तमंचा लहराते हुए भाग खड़े हुए। सूचना पर एसओ इकदिल अशोक चंद्र दुबे मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे।
वहीं शनिवार की दोपहर महेवा कस्बे के पास समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला संगठन मंत्री चंद्रप्रकाश यादव के पिता ओमकार यादव को लुटेरों ने लूट लिया। लूट के शिकार हुए ओमकार यादव ने बताया कि वह अपने गांव टिलीटिला से एक प्राइवेट वाहन में सवार होकर बेटी के गांव छितौनी जा रहे थे। कस्बे से थोड़ी दूर वाहन में पहले से बैठे लुटेरों ने उनका मोबाइल व पांच हजार रुपए लूट लिए और हाइवे पर फेंककर चले गए। पीड़ित ने महेवा चौकी पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें