फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी बोले, बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं होगी

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुलिस लाइन के मनोरंजन सदन में शनिवार को हुई अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी राजेश मोदक ने शहर में बढ़ती चोरी, राहजनी व हाईवे पर हो रही लूट की घटनाओं पर खफा हुए। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को चेतावनी दी कि इन घटनाआें पर हर हाल में अंकुश लगना चाहिए। किसी भी प्रकार की बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि इसमें शिथिलता बरती गई तो थानेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में एसएसपी ने पुराने मामलों के निस्तारण की भी समीक्षा की। इसमें सिटी सर्किल के थानों में मामले निस्तारण में सही प्रगति न होने पर नाराजगी जताते हुए थानाध्यक्षों को कड़ी फटकार लगाई और मामलों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। चोरी, नकबजनी व लूट की घटनाआें पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रभावी गश्त शुरू किया जाए। यदि किसी के क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं होंगी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मोहर्रम पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निबटने के गुर भी सिखाए। समीक्षा बैठक में एएसपी ऋषिपाल सिंह, सीओ सिटी रामयज्ञ सिंह, सीओ भरथना सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित के अलावा सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें