इटावा। गर्मी बढ़ने के साथ ही घरों में पंखों के बटन भी ऑन होने लगे हैं। बिजली की खपत बढ़ने के साथ बिजली विभाग ने बकाया वसूली में भी तेजी लानी शुरू कर दी है। शहर में 10 हजार रुपये से ऊपर के 6500 बकायेदार थे। शिविर लगाकर विभाग ने 2742 लोगों से बिल वसूल लिए। अब भी 3758 बकायेदार हैं। जिनसे विभाग को 84 करोड़ रुपये वसूलने हैं।
अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी बढ़ गई है। ऐसे में निर्बाद बिजली के लिए संसाधनों की भी जरूरत होती है। ऐसे में लोगों ने बिल नहीं जमा किए तो लगातार बिजली मिलने में असुविधा हो सकती है।