फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कालेज में 25 को होगा युवा संसद का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनता कालेज में 25 जनवरी को युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें प्रतिभागी विभिन्न विषयों में से किसी एक पर विचार रखेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी व युवा संसद के नोडल अधिकारी डॉ. पीके राजपूत ने बताया कि केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार इस वर्ष यूथ पार्लियामेंट का उक्त कालेज में किया जा रहा है। इसमें जनपद इटावा, मैनपुरी व औरैया महाविद्यालयों के छात्र प्रतिभाग करेंगे। युवा संसद में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को केंद्र सरकार के स्तर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवाओं को भारतीय राजनीति एवं समाज के विभिन्न कार्यक्रमों के प्रति जागरूक बनाने के लिए पूरे देश में युवा संसद कार्यक्रम के आयोजन हो रहे हैं। कार्यक्रम में उक्त तीनों जिलों के विभिन्न महाविद्यालयों के 18 से 25 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा ऐसे युवा भी प्रतिभाग कर सकेंगे जो किसी विश्वविद्यालय अथवा महाविद्यालय के छात्र के रूप में पंजीकृत नही हैं। वह स्वयं 2-3 मिनट का वीडियो बनाकर माई गवर्मेंट पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी की स्क्रीनिंग भी ऑनलाइन की जाएगी। पंजीकरण 19 जनवरी तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें