इटावा। बीआरसी कामेत विकासखंड बढ़पुरा पर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, नई दिल्ली के साझा कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन कायाकल्प ग्रेडेड लर्निंग का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को शुरू हुआ।
इसमें दो बैच चलाए जा रहे हैं। पहला प्रथम व दूसरी क्लास के बच्चों के लिए 56 अध्यापकों को व कक्षा 3 और 5 के बच्चों के लिए 56 अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इसके अंतर्गत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन राजीव तिवारी, संजय मिश्रा, अर्चना सिंह, अर्चना पांडे ने मेहनत और ऊर्जा के साथ सभी प्रतिभागियों को मिशन कायाकल्प के समस्त चरणों को समझाया एवं उनकी समस्याओं को शांत किया। इसके साथ ही ग्रेडेड लर्निंग ऐप, स्मार्ट क्लास और दीक्षा एप के संबंध में बताया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विकास शुक्ला, अजित द्विवेदी, बृजेश तिवारी एवं पवन कुमार का विशेष योगदान रहा।