नेहरू युवा मंडल इकदिल के तत्वावधान में निशुल्क
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन ग्राम सराय जलाल में किया गया। उद्घाटन
मुख्य अतिथि राजवीर उर्फ राजू पांडेय ने किया।
इस
मौके पर लगभग 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. आशीष
मिश्रा ने मरीजों का परीक्षण किया। संयोजक राहुल प्रकाश दीक्षित, जाहर
सिंह चौहान, डॉ, आरबी लाल, डॉ. सुमित मिश्रा, डा. सुशील सम्राट, मंगल सिंह
दोहरे भी मौजूद थे।