फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबिया थाने में रिकार्ड नहीं मिले दुरुस्त

Sat, 18 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने शुक्रवार को चौबिया थाने का निरीक्षण किया। थाने में बन रहे 18 आवासों का निर्माण ठीक न होने पर प्रभारी थानाध्यक्ष से कहा कि मानक के अनुसार निर्माण पूरा न होने तक भवनों का हैंडओवर न किया जाए। 
विज्ञापन


प्रशासनिक भवन के निरीक्षण में छत जगह-जगह टूटी मिली। दीवारों का प्लास्टर भी गिर रहा है। थाना प्रभारी को छत की मरम्मत का प्रस्ताव तत्काल भेजने का निर्देश दिया। छत की सफाई कराने को भी कहा। थाने का रिकॉर्ड देखा तो पता चला कि एनसीआर की जांच 24 घंटे के अंदर नहीं की जा रही है।

इस पर थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए आदेश का पालन करने को कहा। एसएसपी ने लंबित विवेचनाएं थाना दिवस व तहसील दिवस रजिस्टर्ड, पासपोर्ट रजिस्टर्ड, महिला उत्पीड़न रजिस्टर्ड देखा। 94 विवेचनाएं लंबित पाई गईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


थाना दिवस तथा तहसील दिवस मे आए प्रार्थना पत्रों के आवेदकों के मोबाइल नंबर अंकित नहीं पाया गया, इस पर आपत्ति जताई। पासपोर्ट के आवेदकों का मोबाइल नंबर अंकित नहीं था। अभिलेखों का रखरखाव भी असंतोषजनक पाया गया। उन्होंने हेडमोहर्रिर को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें