फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 बकायेदारों के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। कस्बा लखना में उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में बकायेदारी को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को नोटिस दिए गए। इस दौरान 4 लाख 82 हजार रुपये के 22 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता द्वितीय खंड सौरभ मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे बकायेदारों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर उपखंड अधिकारी भूप सिंह ने कस्बा लखना के आदर्श नगर मुहाल, बाईपास रोड, खेड़ा मुहाल, पचपेड़ा मुहाल, अड्डा परम सिंह, नया नहर पुल पार, लखना देहात के छोटे बकायेदारों को नोटिस थमाया।
जबकि बड़े धनराशि के बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान 5 नए कनेक्शन भी दिए गए। अभियान के दौरान 2 लाख 79 हजार 900 रुपये वसूले गए।
अधिशासी अभियंता सौरभ मिश्रा ने कहा कि अब घर-घर जांच की जाएगी। जिसमें विजिलेंस टीम भी आएगी। चोरी करते पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज होगा। कहा, जिन लोगों के कनेक्शन नहीं हैं, वह अपना कनेक्शन जल्द करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें